प्रतिशत के सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं। नीचे दिए गए प्रश्नों में प्रतिशत के अलग-अलग प्रकार के सवाल शामिल किए गए हैं। हर प्रश्न के साथ आसान तरीका और हल भी दिया गया है।
प्रतिशत क्या है?
प्रतिशत का अर्थ है “प्रति सौ”, यानी किसी मात्रा को 100 के आधार पर व्यक्त करना। प्रतिशत को % चिन्ह से दर्शाया जाता है।
उदाहरण के लिए, यदि किसी कक्षा में 100 विद्यार्थी हैं और उनमें से 40 विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं, तो पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 40% होगा।
इसी प्रकार, 50% का अर्थ है 100 में से 50, 25% का अर्थ है 100 में से 25 और 10% का अर्थ है 100 में से 10।
प्रतिशत का उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं, परीक्षा के अंकों, छूट, लाभ-हानि, वेतन, जनसंख्या, बचत और कीमत में वृद्धि या कमी जैसे कई प्रकार के सवालों में किया जाता है।
प्रतिशत को आसान उदाहरण से समझें
मान लीजिए किसी विद्यार्थी ने 500 में से 400 अंक प्राप्त किए। उसके अंकों का प्रतिशत निकालने के लिए प्राप्त अंकों को कुल अंकों से भाग देकर 100 से गुणा किया जाता है।
प्रतिशत = (प्राप्त अंक ÷ कुल अंक) × 100
= (400 ÷ 500) × 100
= 80%
इसलिए विद्यार्थी ने 80% अंक प्राप्त किए।
प्रतिशत को भिन्न (Fraction) में कैसे बदलें?
प्रतिशत का अर्थ 100 में से होता है। इसलिए किसी प्रतिशत को भिन्न में बदलने के लिए उस प्रतिशत की संख्या को 100 के नीचे लिखकर भिन्न को सरल किया जाता है।
प्रतिशत से भिन्न में बदलने का नियम
x% = x/100
इसके बाद भिन्न को संभव हो तो सरल कर दें।
उदाहरण 1: 20% को भिन्न में बदलें
20% = 20/100
20 और 100 दोनों को 20 से भाग देने पर:
= 1/5
इसलिए 20% = 1/5।
उदाहरण 2: 40% को भिन्न में बदलें
40% = 40/100
= 2/5
इसलिए 40% = 2/5।
उदाहरण 3: 75% को भिन्न में बदलें
75% = 75/100
= 3/4
इसलिए 75% = 3/4।
उदाहरण 4: 12.5% को भिन्न में बदलें
12.5% = 12.5/100
दशमलव हटाने के लिए अंश और हर को 10 से गुणा करें:
= 125/1000
= 1/8
इसलिए 12.5% = 1/8।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी प्रतिशत और भिन्न
| प्रतिशत | भिन्न |
|---|---|
| 10% | 1/10 |
| 20% | 1/5 |
| 25% | 1/4 |
| 50% | 1/2 |
| 75% | 3/4 |
| 12.5% | 1/8 |
| 33⅓% | 1/3 |
| 66⅔% | 2/3 |
किसी संख्या का प्रतिशत कैसे निकालें?
किसी संख्या का प्रतिशत निकालने के लिए उस संख्या को दिए गए प्रतिशत से गुणा करके 100 से भाग दिया जाता है।
तरीका
किसी संख्या का x% = (संख्या × x) ÷ 100
उदाहरण 1: 640 का 15% निकालें
640 का 15%
= (640 × 15) ÷ 100
= 9600 ÷ 100
= 96
इसलिए 640 का 15% = 96।
उदाहरण 2: 360 का 35% निकालें
360 का 35%
= (360 × 35) ÷ 100
= 12600 ÷ 100
= 126
इसलिए 360 का 35% = 126।
प्रतिशत को भागों में तोड़कर निकालने की ट्रिक
कुछ प्रतिशतों को छोटे प्रतिशतों में तोड़कर मानसिक रूप से जल्दी निकाला जा सकता है।
मान लीजिए 480 का 15% निकालना है।
15% = 10% + 5%
480 का 10% = 48
480 का 5% = 24
इसलिए,
480 का 15% = 48 + 24
= 72
25%, 50% और 10% जल्दी निकालने की ट्रिक
50% किसी संख्या का आधा होता है।
उदाहरण:
900 का 50% = 450
25% किसी संख्या का चौथाई होता है।
उदाहरण:
800 का 25% = 200
10% निकालने के लिए संख्या को 10 से भाग कर सकते हैं।
उदाहरण:
730 का 10% = 73
इन आसान तरीकों से सामान्य प्रतिशत के सवालों को बिना लंबी गणना के जल्दी हल किया जा सकता है।
प्रतिशत निकालने का सूत्र
प्रतिशत के सवालों को हल करने से पहले उसके मूल सूत्रों को समझना जरूरी है। सही सूत्र की पहचान होने पर कई सवालों को बिना लंबी गणना के भी आसानी से हल किया जा सकता है।
1. प्रतिशत निकालने का सूत्र
प्रतिशत = (सही प्रश्नों की संख्या ÷ कुल मान) × 100
उदाहरण:
एक विद्यार्थी ने 80 में से 28 प्रश्न सही किए। सही प्रश्नों का प्रतिशत कितना है?
प्रतिशत = (28 ÷ 80) × 100
= 35%
अतः सही प्रश्नों का प्रतिशत 35% है।
2. किसी संख्या का प्रतिशत निकालना
किसी संख्या का x% = (संख्या × x) ÷ 100
उदाहरण:
750 का 12% कितना होगा?
= (750 × 12) ÷ 100
= 90
अतः 750 का 12% = 90।
3. प्रतिशत वृद्धि का सूत्र
जब किसी वस्तु या संख्या के मूल मान में वृद्धि होती है, तो वृद्धि प्रतिशत निकालने के लिए:
वृद्धि प्रतिशत = (वृद्धि ÷ मूल मान) × 100
वृद्धि के बाद नया मान निकालने के लिए:
नया मान = मूल मान × (100 + वृद्धि प्रतिशत) ÷ 100
उदाहरण:
एक बैग की कीमत ₹1,500 से बढ़कर ₹1,800 हो गई।
वृद्धि = ₹1,800 − ₹1,500 = ₹300
वृद्धि प्रतिशत = (300 ÷ 1,500) × 100
= 20%
अतः बैग की कीमत में 20% की वृद्धि हुई।
4. प्रतिशत कमी का सूत्र
जब किसी वस्तु या संख्या के मूल मान में कमी होती है:
कमी प्रतिशत = (कमी ÷ मूल मान) × 100
कमी के बाद नया मान:
नया मान = मूल मान × (100 − कमी प्रतिशत) ÷ 100
उदाहरण:
एक जैकेट की कीमत ₹2,000 से घटकर ₹1,700 हो गई।
कमी = ₹2,000 − ₹1,700 = ₹300
कमी प्रतिशत = (300 ÷ 2,000) × 100
= 15%
अतः जैकेट की कीमत में 15% की कमी हुई।
5. मूल मान ज्ञात करने का सूत्र
जब किसी संख्या का प्रतिशत और उस प्रतिशत का मान दिया हो, तो मूल संख्या निकालने के लिए:
मूल मान = (प्राप्त मान × 100) ÷ प्रतिशत
उदाहरण:
किसी संख्या का 30% = 54 है। मूल संख्या कितनी होगी?
मूल संख्या = (54 × 100) ÷ 30
= 180
अतः मूल संख्या 180 है।
ध्यान रखने योग्य बात
प्रतिशत की गणना करते समय यह पहचानना सबसे जरूरी है कि किस मान को आधार (मूल मान) माना जाना है। वृद्धि या कमी का प्रतिशत हमेशा सामान्यतः मूल मान के आधार पर निकाला जाता है।
Percentage MCQ in Hindi
1. 500 का 20% कितना होगा?
A) 50
B) 75
C) 100
D) 125
उत्तर: C) 100
आसान तरीका:
500 × 20 ÷ 100 = 100
या 20% = 20 ÷ 100 =1/5
500 × 1/5 = 100
2. किसी संख्या का 25% = 80 है। वह संख्या कितनी है?
A) 240
B) 280
C) 320
D) 360
उत्तर: C) 320
आसान तरीका:
माना संख्या = A
A × 25% = 80
A = 80 × 100/25
A = 80 × 4 = 320
3. एक विद्यार्थी ने 600 में से 480 अंक प्राप्त किए। उसके कितने प्रतिशत अंक हैं?
A) 70%
B) 75%
C) 80%
D) 85%
उत्तर: C) 80%
हल: प्रतिशत = (प्राप्तांक ÷ कुल अंक) × 100
= (480 ÷ 600) × 100
= 4/5 × 100
= 80%
4. किसी वस्तु की कीमत ₹800 है। उसकी कीमत में 10% की वृद्धि हो गई। नई कीमत कितनी होगी?
A) ₹860
B) ₹880
C) ₹900
D) ₹920
उत्तर: B) ₹880
आसान तरीका:
10% of 800 = 80
नई कीमत = 800 + 80
= ₹880
या ( 100 + वृद्धि /100 ) × 800
नई कीमत = (100 + 10)/100 × 800
= 110/100 × 800 = ₹880
5. किसी वस्तु की कीमत ₹1,000 है। उस पर 20% की कमी कर दी गई। नई कीमत कितनी होगी?
A) ₹750
B) ₹780
C) ₹800
D) ₹820
उत्तर: C) ₹800

आसान तरीका:
20% of 1000 = 200
नई कीमत = 1000 − 200
= ₹800
6. एक संख्या को 20% बढ़ाने पर 360 प्राप्त होता है। मूल संख्या क्या थी?
A) 280
B) 300
C) 320
D) 340
उत्तर: B) 300
आसान तरीका:
20% बढ़ने के बाद संख्या = 120%
120% = 360
100% = 360 × 100 ÷ 120
= 300
7. एक संख्या को 25% घटाने पर 450 प्राप्त होता है। मूल संख्या क्या थी?
A) 550
B) 580
C) 600
D) 625
उत्तर: C) 600
आसान तरीका:
मूल मान = नया मान × 100/(100 − कमी%)
25% घटने के बाद = 75%
75% = 450
100% = 450 × 100 ÷ 75
= 600

8. एक कक्षा में 40 विद्यार्थी हैं, जिनमें 24 लड़के हैं। लड़कियों का प्रतिशत कितना है?
A) 30%
B) 35%
C) 40%
D) 45%
उत्तर: C) 40%
हल:
लड़कियाँ = कुल विद्यार्थी – लड़कों की संख्या
40 − 24 = 16
प्रतिशत = (16 ÷ 40) × 100
= 40%
9. एक परीक्षा में पास होने के लिए 40% अंक चाहिए। एक विद्यार्थी को 200 में से 72 अंक मिले। वह कितने अंकों से फेल हुआ?
A) 6
B) 8
C) 10
D) 12
उत्तर: B) 8
हल:
पास होने के लिए अंक = 200 का 40%
= 80 अंक
प्राप्त अंक = 72
कमी = 80 − 72
= 8 अंक
10. किसी व्यक्ति की मासिक आय ₹20,000 है। वह अपनी आय का 15% बचाता है। उसकी बचत कितनी है?
A) ₹2,000
B) ₹2,500
C) ₹3,000
D) ₹3,500
उत्तर: C) ₹3,000
आसान तरीका:
15% of 20,000
= 20,000 × 15 ÷ 100
= ₹3,000
11. किसी संख्या का 40%, उसी संख्या के 25% से 60 अधिक है। संख्या क्या है?
A) 300
B) 350
C) 400
D) 450
उत्तर: C) 400
आसान तरीका:
40% − 25% = 15%
अर्थात संख्या का 15% = 60
100% = 60 × 100 ÷ 15
= 400
12. A की आय B की आय से 20% अधिक है। यदि B की आय ₹10,000 है, तो A की आय कितनी है?
A) ₹11,000
B) ₹11,500
C) ₹12,000
D) ₹12,500
उत्तर: C) ₹12,000
हल:
B की आय = ₹10,000
20% of 10,000 = ₹2,000
A की आय = 10,000 + 2,000
= ₹12,000
13. एक संख्या का 60% दूसरी संख्या के 40% के बराबर है। पहली संख्या और दूसरी संख्या का अनुपात क्या होगा?
A) 2 : 3
B) 3 : 2
C) 2 : 5
D) 3 : 5
उत्तर: A) 2 : 3
हल:
पहली संख्या का 60% = दूसरी संख्या का 40%
60A = 40B
A : B = 40 : 60
= 2 : 3
14. किसी वस्तु की कीमत पहले 20% बढ़ाई गई और फिर 20% घटाई गई। अंतिम कीमत में कुल कितने प्रतिशत का परिवर्तन हुआ?
A) 2% कमी
B) 4% कमी
C) कोई परिवर्तन नहीं
D) 4% वृद्धि
उत्तर: B) 4% कमी
आसान तरीका:
माना कीमत ₹100 है।
20% वृद्धि होने पर कीमत → ₹120
अब ₹120 में 20% कमी = ₹24
अंतिम कीमत = 120 − 24 = ₹96
₹100 से ₹96 हुई यानी 4% कमी।
15. किसी संख्या में 10% की वृद्धि करने पर वह 550 हो जाती है। मूल संख्या क्या थी?
A) 450
B) 500
C) 520
D) 540
उत्तर: B) 500
आसान तरीका:
10% बढ़ने के बाद = 110%
110% = 550
100% = 550 × 100 ÷ 110
= 500
16. एक दुकानदार ने किसी वस्तु की कीमत ₹500 से बढ़ाकर ₹600 कर दी। कीमत में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?
A) 15%
B) 18%
C) 20%
D) 25%
उत्तर: C) 20%
हल:
वृद्धि = 600 − 500 = ₹100
वृद्धि प्रतिशत = (100 ÷ 500) × 100
= 20%
17. किसी गाँव की जनसंख्या 8,000 है। एक वर्ष में इसमें 5% की वृद्धि हुई। नई जनसंख्या कितनी होगी?
A) 8,200
B) 8,300
C) 8,400
D) 8,500
उत्तर: C) 8,400
आसान तरीका: (100 + वृद्धि )/100 x वर्तमान जनसंख्या
5% of 8,000 = 400
नई जनसंख्या = 8000 × 105/100 = 8400
18. किसी वस्तु के मूल्य में 25% की कमी करने पर ₹900 प्राप्त होते हैं। वस्तु का पुराना मूल्य कितना था?
A) ₹1,100
B) ₹1,200
C) ₹1,250
D) ₹1,300
उत्तर: B) ₹1,200
आसान तरीका:
25% कमी के बाद = 75%
75% = ₹900
100% = 900 × 100 ÷ 75
= ₹1,200
19. एक संख्या को पहले 25% बढ़ाया गया और फिर 20% घटाया गया। अंतिम संख्या मूल संख्या की तुलना में कितने प्रतिशत होगी?
A) 95%
B) 100%
C) 105%
D) 110%
उत्तर: B) 100%
आसान तरीका:
माना संख्या = 100
25% बढ़ाने पर = 125
125 का 20% = 25
125 − 25 = 100
अतः अंतिम संख्या = मूल संख्या की 100%।
यानी कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
20. किसी व्यक्ति के वेतन में 15% की वृद्धि हुई। यदि उसका पुराना वेतन ₹16,000 था, तो नया वेतन कितना होगा?
A) ₹17,800
B) ₹18,000
C) ₹18,400
D) ₹18,800
उत्तर: C) ₹18,400
हल:
16,000 का 15%
= 16,000 × 15 ÷ 100
= ₹2,400
या 16000 × 115 ÷ 100 = 18,400 ₹
नया वेतन = 16,000 + 2,400
= ₹18,400
- Related Articles
- Maths Ke Important Formulas: Basic Se Competitive Exams Tak Complete Guide
- Computer GK MCQs and Quiz for Banking, IBPS, RRB, CET
अगर आप प्रतिशत के सवालों की और प्रैक्टिस करना चाहते हैं, तो Percentage की ऑनलाइन प्रैक्टिस करें और अलग-अलग प्रकार के सवालों को हल करें।
About the Author
Kailash Choudhary
Kailash writes education and tech guides for WorldInfo Express. Every article is researched from official sources so readers get facts, not rumors.


